फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में पड़ोसी युवक ने छत से आकर किशोरी की पिटाई कर दी।
ग्राम बिलवई निवासी भरत कुमार का गांव के ही कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होने से भरत का सिर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बन्सू, प्रकाश व बुद्धू के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर के मोहल्ला भटीपुरा में घटी। यहां की निवासी सबा (17) पुत्री कासिम सोमवार को छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी पड़ोसी अपनी छत से वहां आ गया और मारपीट करने लगा। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और ललकारा। तब आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। किशोरी की मां ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा
- तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
- एक अन्य घटना में छत से चढ़कर आए युवक ने किशोरी को पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें