जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। रायपुर बेलवाडाड़ी गांव निवासी सभा बहादुर सिंह (60) की नहाते समय नदी में डूबकर सोमवार को मौत हो गई। सभा बहादुर सिंह सुबह मवेशियों को चराने सरयू नदी के किनारे ले गए थे। मवेशी को छोड़ वह नदी में नहाने लगे। पानी के तेज बहाव के चलते उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गहराई की तरफ बह गए।
आस पास लोग जब तक कुछ समझ पाते तब सभा बहादुर काफी गहराई में चले गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण उन्हें घटना स्थल से 200 मीटर दूर पानी से बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।