फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू के बल पर बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन


टांडा। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली बालिका के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बालिका के पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घटना के समय मां बैंक गयी हुई थी। बालिका को घर में अकेली पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।

कोतवाली में दी गई तहरीर में बालिका की मां ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार दोपहर बैंक गई थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर मौजूद थी। इसी बीच एक गांव निवासी युवक उसके घर पहुंच गया। उसने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी उसे बैंक से लौटने के बाद हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर छोटका चिंतौरा निवासी मोज्ज्म के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें