फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हुई हत्या के बाद परिवारीजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जौनपुर जिले के खुटहन में जिस दिलीप सिंह की हत्या उसके साथी करमपाल के साथ ही कर दी गई, वह अपने घर से परिवारीजनों को लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। हत्या होने की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार दिलीप के विरुद्ध किसी आपराधिक वारदात की कोई शिकायत स्थानीयस्तर पर नहीं है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बनकटा निवासी दिलीप सिंह (33) अपने दोस्त सुल्तानपुर जनपद निवासी करमपाल (35) के साथ रविवार सुबह घर से निकला था। परिवारीजनों को उसने बताया कि वह करमपाल की एक नौकरी के सिलसिले में लखनऊ जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों युवक कुछ दूर पहुंचे थे कि करमपाल की जौनपुर जिले के खुटहन स्थित एक रिश्तेदारी से किसी विवाद को लेकर फोन आ गया। इसके बाद वे दोनों वहां चले गए। देर रात वहां दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह दिलीप की हत्या की खबर परिवारीजनों को मिली, तो उनमें चीख पुकार मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिलीप की पत्नी प्रतिमा चीख-चीखकर कह रही थी कि वह तो उन्हें रोक रही थी, लेकिन तब भी वे चले गए। पिता रामपलट समेत अन्य परिवारीजनों का हाल भी बेहाल था। दिलीप का विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व हुआ था। उसे पांच वर्ष का एक पुत्र शिवा तथा 11 माह का एक पुत्र अभि है। इस बीच दिलीप के शव का पोस्टमार्टम जौनपुर में कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को होने की उम्मीद है। उधर थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर अशोक कुमार सरोज के अनुसार दिलीप के विरुद्ध किसी आपराधिक रिकार्ड का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें