फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दरोगा ने युवक को पाइप से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने युवक को पाइप से पीटा
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
अंबेडकरनगर। नशे की हालत में दरोगा द्वारा युवक को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। दरोगा की पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला बेवाना थाना क्षेत्र के कंधरपुर का है। बताया जाता है कि गांव निवासी शिवमूरत यादव व उसकी पत्नी के बीच गत 28 सितंबर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में युवक की पत्नी ने मामले की सूचना अपने पिता को दी। विवाद से नाराज पिता बेवाना थाने पहुंच गया और वहां मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पीड़ित युवक के मुताबिक बेवाना थाने के एक दरोगा द्वारा उसे फोन कर थाने पर बुलाया गया। वह उस समय जरूरी काम पर था। सूचना के बाद वह अपने दो साथियों के साथ थाने पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर दरोगा ने उससे बगैर किसी पूछताछ के गालीगलौज करना शुरू कर दिया। उसने कई बार अपनी बात संबंधित पुलिसकर्मी को बताने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित दरोगा ने उसके सामने ही पहले शराब का सेवन किया और थाने में ही स्थित एक पेड़ पकड़वाकर उसकी निर्ममतापूर्वक पाइप से पिटाई शुरू कर दी। काफी अनुनय विनय के बाद भी संबंधित पुलिसकर्मी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे पीटता ही रहा। बाद में उसके साथ गए दोनों युवकों को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पुलिस की पिटाई से उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एएसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि ऐसा कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। कोई शिकायत आई तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें