फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गेस्ट हाउस ढहने के मामले में जेल भेजा गया भवन मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दो मंजिला अवैध गेस्ट हाउस ढहने के मामले में गिरफ्तार भवन मालिक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। प्रशासन ने इस बीच जर्जर भवनों के चिन्हांकन का कार्य अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया है। इस बीच किछौछा में ऐसे अवैध भवनों को लेकर सख्ती बरतने की मांग भी उठने लगी है। कारण यह कि बगैर पंजीकरण कराए किछौछा नगर क्षेत्र में बड़ी तादाद में लोगों द्वारा अवैध ढंग से किराए पर भवन उठाए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व किछौछा दरगाह क्षेत्र में अवैध ढंग से बना दो मंजिला गेस्ट हाउस ढह गया था। इसमें कुल 45 जायरीन रह रहे थे। भवन का पिछला हिस्सा ढह जाने के चलते ऊपरी मंजिल में सात जायरीन फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। घटना के समय 38 अन्य जायरीन जियारत करने गए थे। मामले में बाद में केस दर्ज कर भवन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार भवन मालिक गुलाम रब्बानी उर्फ गुड्डू कबाड़ी का इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने चालान करते हुए जेल भेज दिया। उस पर पहले ही गैंगेस्टर एक्ट व गोवध अधिनियम में पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। भवन ढहने के मामले में केस दर्ज होने के बाद अब उस पर दर्ज केसों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
इस बीच किछौछा नगर क्षेत्र में ऐसे भवन मालिकों पर कार्रवाई की आवाज उठने लगी है। जिनके द्वारा अवैध ढंग से किराए पर कमरे दिए जा रहे हैं। ऐेसे कई भवन अभी भी नगर क्षेत्र में हैं जो जर्जर दशा में हैं और वहां जायरीनों को ठहराने का काम किया जा रहा है। बगैर रजिस्ट्रेशन के ऐसे गेस्ट हाउस संचालित होने का फायदा अपराधी भी उठाते रहते हैं। टांडा के बहुचर्चित रामबाबू व राममोहन हत्या कांड के मुख्य आरोपी के किछौछा में ही पनाह लेने की बात सामने आई थी। ऐसे में यह मांग जोर पकड़ रही कि ऐसे गेस्ट हाउसों का नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराया जाए। उधर डीएम सुरेश कुुमार ने शुक्रवार को बताया कि किछौछा क्षेत्र में जर्जर भवनों के चिन्हांकन के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भवन मालिक को जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें