फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में प्रिसिंपल व पत्नी के बीच मारपीट से हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालय खजुरी करौंदी में सोमवार सुबह प्रधानाध्यापक व उसकी पत्नी भिड़ गए और दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। पत्नी को हावी होता देख प्रधानाध्यापक विद्यालय की दीवार कूदकर भाग खड़ा हुआ। बाद में ग्राम प्रधान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। पत्र में कहा गया कि विद्यालय में अक्सर होने वाले हंगामे से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। साथ ही इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालय के अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं पर पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब विद्यालय खुला, तो स्टाफ के साथ साथ प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय भी पहुंचे। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों के बीच मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। गुहार पर जब अन्य स्टाफ व इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो प्रधानाध्यापक विद्यालय की दीवार कूदकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच घटना के बाद ग्राम प्रधान रीता ने जिला मुख्यालय पहुंचकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय का अविलंब स्थानांतरण किया जाए। आये दिन होने वाले हंगामे से विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बीएसए से प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें