फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे की नोक पर किराना व्यवसाई से लूटे दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत सम्मोपुर चौराहे के निकट गुरुवार रात किराना व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने बाद में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। जानकारी के अनुसार सम्मोपुर गांव निवासी मंगरू की सम्मोपुर चौराहे पर किराना की दुकान है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात दस बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह सम्मोपुर गांव के मोड़ पर पहुंचा, तो इसी बीच बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। इससे पहले कि मंगरू कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जलालपुर की तरफ भाग खड़े हुए। पीड़ित ने बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें