फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज हत्याकांड खुलासे से असंतुष्ट अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहनाज हत्याकांड के खुलासे से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने घटना को लेकर जिस तरह का खुलासे किया है, वह गले नहीं उतर रहा है। अधिवक्ता मामले में पुलिस का यह रवैया कतई उचित नहीं है। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की। वहीं, टांडा तहसील मुख्यालय पर भी इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के पास एकजुट अधिवक्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने डीएम व एसपी से मामले को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। कहा कि पुलिस का अब तक का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी के बावजूद पुलिस घटना का खुलासा हल्के ढंग से करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रही है, वह सही नहीं है। वक्ताओं ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस मामले को हल्के ढंग से निपटाने में लगी है। अधिवक्ता पत्नी की हत्या अत्यंत अमानवीय ढंग से की गई है। ऐसे में मामले को निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की जरूरत है। साथ ही अधिवक्ता व उसके परिवारीजनों की सुरक्षा तय किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी, इंद्रमणि शुक्ल, डीपी सिंह, विशाल सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, आनंद द्विवेदी, विवेक सिंह, श्वेेत सिंह राना आदि मौजूद रहे।
वहीं, टांडा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील भवन में एकत्रित होकर प्रशासन के विरुद्घ जमकर नारेबाजी। वक्ताओं ने कहा कि मामले में पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए हत्या का कारण एक स्मैकिया द्वारा 200 रुपये मांगना बता दिया। यह बेबुनियाद ही नहीं हास्यास्पद भी है। अधिवक्ता समाज पुलिस की इस कार्यशैली से अत्यंत क्षुब्ध और आक्रोशित है। अधिवक्ताओं ने खुलासा करने वाले कोतवाल को निलंबित व बर्खास्त करने की मांग की। परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी मांग की गई। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामसिंगार सहित सत्यप्रकाश मौर्या, अवधेश नायक, रामनरेश कन्नौजिया, रामकरन वर्मा, अजय प्रताप श्रीवास्तव, श्रीकांत वर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, अशरफ हुसैन अंसारी, प्रदीप मौर्या, राजेश सिंह, शेरबहादुर सिंह, हेलाल अशरफ व जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें