फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर धरे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर शाहपुर गाड्डा रोड से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार किए है। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहपुर गाड्डा रोड पर नशीले पदार्थों के तस्कर किसी के इंतजार में खड़े है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तलाशी के दौरान 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम पुत्र इदरीश व फूल सिंह पुत्र धनीराम निवासी गांव डंडा डाक पत्थर विकासनगर (उत्तराखंड) बताया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें