फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर श्रवणक्षेत्र मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क पार कर रहे साइकिल सवार ग्रामीण की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी कामता प्रसाद वर्मा (55) मंगलवार को साइकिल से पहितीपुर गए थे। शाम छह बजे वह वापस घर लौट रहे थे। अकबरपुर पहितीपुर मुख्य मार्ग से जैसे ही श्रवणक्षेत्र सड़क पर मुड़े तभी एक बाइक सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे तो पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कुचल गए। हादसे में कामता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर यूपी-100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर व ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें