सिपाही बन उगाही करने पहुंचा युवक गिरफ्तार
जलालपुर। सिपाही बनकर विवाद निपटाने के बहाने उगाही करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जैतपुर थाना अन्तर्गत हैसवापुर निवासी रामभरत के घर बुधवार को पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को स्थानीय थाने का सिपाही बताया। कहा कि गांव निवासी इंद्रबली ने उसके विरुद्ध शिकायत की है।
आरोप है कि तुम लोग उसको धमकी देते हो। मामला निपटाने के लिए दो हजार रुपये मांगे। रामभरत के अनुसार उसे 500 रुपये दे दिए और शेष डेढ़ हजार रुपये गुरुवार को देने के लिए कहा। बाद में संदेह होने पर गुरुवार सुबह जैतपुर थाने पहुंचा और शिकायती की। जैतपुर पुलिस ने उस व्यक्ति के दोबारा आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
गुरुवार दोपहर बाद वह व्यक्ति बाकी रुपये लेने पहुंचा तो रामभरत ने सूचना पर यूपी 100 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि सिपाही बनकर धन उगाही करने वाले व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार पुत्र गिरिजा प्रसाद निवासी नसोपुर थाना जलालपुर के रूप में हुई है।