फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, चाय दुकान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर में घुसी कार, दुकानदार की मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भिखारीपुर मोड़ पर सोमवार भोर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे छप्परनुमा चाय की दुकान में घुस गई। इससे वहां सो रहे अधेड़ व्यक्ति की कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही चालक कार छोड़कर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर के भिखारीपुर गांव निवासी रामशबद यादव (50) पहितीपुर दोस्तपुर मार्ग स्थित बाईपास मोड़ पर छप्पर में चाय की दुकान चलाता था।
विज्ञापन


रविवार रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान में तख्त पर सोया था। सोमवार भोर सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर तख्त पर सोए रामशबद को रौंदते हुए दुकान में घुस गई। इससे रामशबद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर पाकर कोतवाल मनोज पंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन


हादसे से रामशबद के परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, कोतवाल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें