छह लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत विशुनपुर गांव निवासी महेश (8) शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ गांव निवासिनी माला (20) शनिवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना अंतर्गत बरामदपुर गांव निवासी उमाकांत (4) शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मालीपुर थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासिनी वंदना (30) को शनिवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासिनी शांति (50) शुक्रवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत फिरोजपुर गांव निवासी परमेंद्र (18) शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो