फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरा आटो पलटा, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, छह घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। छात्र-छात्राओं को ले जा रहा एक आटो रिक्शा अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने चालक को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित ब्लू बेल्स स्कूल का ऑटो रिक्शा शहजादपुर से छात्र छात्राओं को लेकर मंगलवार सुबह स्कूल जा रहा था। फायर स्टेशन के निकट सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में आटो अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक वाहन संभालता तब तक वाहन सड़क के किनारे पलट गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने वाहन में फंसे छात्र छात्राओं को बाहर निकाला। इस हादसे में शहजदापुर निवासी अच्युत (14), मुबीसुद्दजमा (14), वर्चस्व गुप्ता (13), मोहम्मद सैफ (12), मीरानपुर निवासी इशिका (14) व अहिरौली क्षेत्र में निनामपुर निवासी चालक रामनयन (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राम नयन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें