दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास (65) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासिनी गंगोत्री (28) शनिवार देर शाम महरुआ बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासिनी अनीता (20) शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। इसी थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी आलोक (30) शनिवार देर शाम कुर्बीबाजार से बाइक से बरियावन बाजार के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केदारनगर निवासी राजेंद्र (58) शनिवार देर शाम इब्राहिमपुर बाजार में सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।