फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्रामीण र्सदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ग्रामीण सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अंतर्गत सूबेदारपुर गांव निवासी रतीपाल (50) शनिवार देर शाम खेत से घर वापस लौटते समय सर्पदंश के शिकार हो गए। वहीं,सम्मनपुर थाना अंतर्गत मसड़ा गांव निवासिनी ज्ञानमती (35) रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर निवासी रामकेश (55) को शनिवार उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर के बरामदे में सो रहा था। यही के कोड़रा निवासिनी पुष्पा (19) रविवार सुबह खेत से वापस घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अहिरौली थाना अन्तर्गत भवानीपुर निवासी बृजेश (32) रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें