फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरलूम में मजदूर की हत्या, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा फैक्ट्री में मजदूर की हत्या
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उसमापुर मोहल्ला के एक कपड़ा फैक्ट्री में रविवार सुबह एक मजदूर युवक का शव पड़ा पाए जाने से सनसनी फैल गई। उसकी पीठ व नाक से खून बह रहा था जबकि गले पर नाखून के खरोंच का निशान था। शरीर पर मिट्टी भी लगी हुई थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। इलाकाई पुलिस टीम के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत मखदूमनगर बरामदपुर गांव निवासी इंद्रसेन यादव (34) पुत्र दलसिंगार यादव अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत उसमापुर मोहल्ला स्थित सद्दाम पुत्र मजीद की कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन देर शाम गांव से साइकिल से फैक्ट्री जाता था और रातभर कार्य करने के बाद दूसरे दिन सुबह वापस घर चला जाता था। कभी-कभी वह यहां दो-तीन दिन रुकता भी था। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम साढ़े बजे वह साइकिल से गांव से फैक्ट्री पहुंचा। सद्दाम के अनुसार उसका भाई रात 11 बजे के लगभग धागा व अन्य आवश्यक सामान लेकर फैक्ट्री गया, उस समय इंद्रसेन लूम पर काम कर रहा था। रविवार सुबह जब वह लूम पर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। इंद्रसेन का शव तख्त पर सीधा पड़ा हुआ था। नाक व पीठ से खून निकल रहा था। शरीर पर जगह-जगह मिट्टी लगी हुई थी। शरीर पर बनियान थी जबकि पैंट घुटने तक नीचे था।
विज्ञापन

इस बीच देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके जुट गए। जानकारी होने पर एसओ शकुंतला उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही फैक्ट्री मालिक व उसके भाई से आवश्यक पूछताछ भी की। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का सघनता से जायजा लिया। टीम के अनुसार मजदूर की मौत रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
इंद्रसेन की मौत की जानकारी हुई तो रोते-बिलखते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता दलसिंगार ने कहा कि सोमवार से बच्चों का स्कूल खुल रहा है। इसके लिए कॉपी, किताब व बैग की जरूरत थी। इंद्रसेन घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। रविवार सुबह वापस आ जाएगा। मालिक से कुछ पैसे भी ले लेगा जिससे बच्चों की जरूरत के सामान खरीद सके। इसी बीच यह घटना घट गई।
विज्ञापन

एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि कपड़ा फैक्ट्री मजदूर की मौत हुई है। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के असली कारण की जानकारी हो सकेगी। इसके बाद सभी वैधानिक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें