फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 30 Nov 2023 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। चोरी समेत कई अन्य आपराधिक वारदातों के वांछित सात बदमाशों पर जैतपुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सभी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए एसपी अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर सभी थानों में वांछितों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जैतपुर पुलिस ने सात वांछित बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
जैतपुर एसओ सुनील कुमार ने बताया कि चोरी समेत कई अन्य मामलों में इंद्रेश, रजनीश, दीपक, धर्मेंद्र निवासी मुस्तफाबाद, सौरभ कुमार निवासी नेवादा, कमल कुमार निवासी भीखपुर व एक अन्य की लंबे समय से तलाश है। अब इन सभी पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें