फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, उधार गुटखा देने से मना करने पर मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव में गोली लगने से घायल किशोरी की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। बताते चलें कि बीते 25 अक्तूबर को अजमलपुर गांव में एक युवक ने उधार गुटखा न देने पर शशिकला (16) पुत्री मेवालाल को गोली मार दी थी। गोली चेहरे पर लगने के चलते वह बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले में किशोरी के पिता मेवालाल ने गांव निवासी आरोपी अजय उर्फ अनिल के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दो दिन पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिली है। शव घर आ रहा है। अब मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें