फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिला और युवक को मारी गोली, भाजपा नेता व नगर पालिका कर्मी नामजद

विज्ञापन
फोटो 24, अंबेडकरनगर के गनेशपुर मोहल्ले में गोली चलने के बाद सड़क जाम कर रहे नागरिकों को समझाती बुझा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के बाहरी छोर पर स्थित गनेशपुर मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे एक युवक व महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद नाराज लोगों ने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग जाम कर दिया। बड़ी तादाद में इकट्ठा लोगों ने केस दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के निकट गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। गनेशपुर मोहल्ला निवासी सोनू के अनुसार, वह अपनी भाभी किरन के साथ खेत में चरी काटने गया था। खेत को लेकर उसके पक्ष में न्यायालय से आदेश भी हो चुका है। इसके बाद भी कुछ लोग जबरन बाधा डाल रहे थे। गुरुवार को चरी काटने की सूचना मिलने के बाद तीन बड़े वाहनों से दस से अधिक सशस्त्र लोग गनेशपुर पहुंच गए। इसके बाद वहां चरी को ट्रैक्टर से जुतवाने लगे। इसका विरोध करने पर किरन व सोनू की पिटाई कर दी गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकजुट होने लगे। इसी बीच बदमाशों ने किरन व सोनू को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही लोगों ने घेराबंदी करनी चाही, लेकिन वाहनों से आए लोग अयोध्या की तरफ भाग गए।
इसके बाद घटना से नाराज लोग दोनों घायलों को लेकर थोड़ी दूर स्थित अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पहुंच गए और जाम लगा दिया। ये लोग आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले भी इसी मामले में दो बार मारपीट व गोली मारने की धमकी देने की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह व सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा समेत कई थाना प्रभारी पहुंच गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे। लोगों को आश्वस्त किया गया कि मामले में केस दर्जकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें