फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बुधवार रात किसी असामाजिक तत्व ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवाओं को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप को घेर लिया। पुलिस टीम के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस टीम पीछे हट गई। बाद में प्रतिमा को उसी जगह पर लगा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के उत्तर तरफ स्थित आंबेडकर प्रतिमा को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता कि इस बीच सूचना मिलते ही इब्राहिमपुर पुलिस व डायल 112 की पुलिस टीम गांव पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया गया। बताया जाता है कि मौके पर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की तो आक्रोशित ग्रामीण पुलिस जीप को घेर लिए, और नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस टीम पीछे हट गई। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया, और प्रतिमा को संबंधित स्थान पर लगवा दिया। गांव के दिलीप कुमार, राहुल, शिवनाथ, सियाराम, रामनयन आदि ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
उधर, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान प्रतिमा से कुछ दूरी पर खाली पड़ी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय व पंचायत घर बनवाना चाहते हैं। इसका एक पक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं। संबंधित खाली पड़ी भूमि पर अतिरिक्त निर्माण न हो इसके लिए यह सब षड्यंत्र ररचा गया है। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रतिमा आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस टीम गांव गई थी। कुछ लोग जानबूझ कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें समझा बुझा कर शांत करा दिया गया। किसी ने पुलिस जीप आदि नहीं घेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें