फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति का 25 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के उसरहा गांव का है। गांव निवासी डब्लू के अनुसार गत दिवस वह मित्तूपुर मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था। दो बार के प्रयास के बाद भी धन निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस बीच उसके पीछे लाइन में लगे एक युवक ने पैसा निकालने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद एक फर्जी एटीएम कार्ड उसे दे दिया। वह जल्दबाजी में एटीएम कार्ड देखना भूल गया। आधे घंटे बाद उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपए निकाल लिए जाने का मैसेज प्राप्त हुआ।
यह देख वह सन्न रह गया। उसने जब एटीएम कार्ड चेक किया तो उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर रकम निकालने का संदेश प्राप्त हुआ। पीड़ित ने मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें