अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बीएन इंटर कॉलेज परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कारण परिसर में चल रही सूर्यपाल वर्मा राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन का प्रस्तावित मुकाबला स्थगित कर दिया गया। सचिव राकेश सोनकर ने बताया कि शनिवार से प्रतियोगिता का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से किया जाएगा।