फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोशालाओं में मनाया गया गो संवर्धन दिवस

Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 38 गो आश्रय स्थलों में गो संवर्धन व गौ सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारियों व बीडीओ के साथ पशुधन प्रसार अधिकारियों ने गोशालाओं में गोवंशों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा अधिकारियों की ओर से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण व बीमार गोवंशों का इलाज किया गया। इस समय गोशालाओं में 4996 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कहीं पर भी निराश्रित गोवंश दिखाई पड़ते हैं तो संबंधित बीडीओ, पंचायत सचिव व पशुपालन विभाग को जानकारी दें। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोशालाओं से गोवंश भी सुपुर्दगी में किसानों को दिए जा रहे हैं। एक पशुपालक अधिकतम चार गोवंश ले सकता है। गोवंश को खिलाने के लिए प्रति गोवंश हर माह 1500 अधिकतम व छह हजार रुपये का भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें