फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कर्तव्यों के लिए प्रेरणा देता अटल का जीवन

Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदर्शनी का समापन बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल विहार पार्क में हुआ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अटल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर स्वरचित कविता का पाठ किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि अटल उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे जिन्होंने सत्ता को लक्ष्य नहीं, बल्कि साधन माना। विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कार्यों की सराहना की।
इस दौरान चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अवधेश द्विवेदी, मनोज मिश्र, मौसम वर्मा व अन्य उपस्थित रहे। लोहिया भवन में भी एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की मौजूदगी में अटल सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें