फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में शुरू हुआ एल-टू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड संक्रमण से जनपदवासियों को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। टांडा के 200 बेड क्षमता वाले कोविड एल-2 अस्पताल का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया। 18 बेड आईसीयू की क्षमता वाले अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा गुरुवार को भी डीएम ने लिया। अस्पताल में अग्रिशमन यंत्र की समुचित व्यवस्था के साथ ही 6 सुरक्षा गार्ड की तैनाती के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन ने बीते दिनों टांडा स्थित 200 बेड की क्षमता वाले मातृ शिशु विंग को कोविड केयर सेंटर में तब्दील करने का निर्णय लिया था। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कई दिनों से की जा रही थीं। शिशु विंग में स्थाई कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण तय हुआ कि जेम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की अस्थाई तैनाती की जाए। इसके बाद 12 स्टॉफ नर्स, 4 वार्ड ब्वॉय, 6 स्वीपर, 4 वार्ड आया, 4 चौकीदार, दो लिफ्टमैन, एक इलेक्ट्रीशियन, एक प्लंबर, दो लैब टेक्नीशियन तथा 2 आईसीयू टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बीते दिनों अस्पताल का दौरा कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं अविलंब पूरी करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद आननफानन में बची हुई तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस बीच गुरुवार को जरूरी सुविधाओं के साथ कोविड-19 एल-2 अस्पताल का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया। इसमें 18 बेड की आईसीयू क्षमता का विंग मौजूद है, जबकि लगभग सवा सौ बेड सामान्य संक्रमित मरीजों के लिए हैं। अस्पताल का संचालन शुरू होने के साथ ही डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कोविड केयर सेंटर पहुंचकर सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि यहां मरीजों की देखरेख के लिए चिकित्सकों की 6 टीम नियुक्त की गई है। आक्सीजन व पल्स आक्सीमीटर समेत दवाओं की समुचित सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल का भ्रमण कर विधिवत जायजा लिया। निर्देश दिया कि यहां भर्ती होने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। दवा, ऑक्सीजन तथा वेंटीलेटर की व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ रहनी चाहिए। पूरे अस्पताल में अग्रिशमन संयत्र की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके। मरीजों की सुरक्षा आदि के लिए 6 सुरक्षा गार्ड की तैनाती किए जाने का निर्देश भी दिया। कहा कि यहां तैनात होने वाले सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सालिकराम पासवान तथा प्रभारी डा. अतीक आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें