फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज ानत के बाद भी तीन माह से रिहा होने की बाट जोह रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते जमानत होने के तीन माह बाद भी एक युवक जेल से रिहा नहीं हो पा रहा है। कारण यह कि न्यायालय द्वारा सत्यापन के लिए जो कागजात तहसील प्रशासन को भेजे गए, उन पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। गुरुवार को युवक के पिता ने एसडीएम एमपी सिंह से मिलकर फरियाद की।
विज्ञापन

एसडीएम एमपी सिंह से गुरुवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल मोहल्ला निवासी रोशन जमीन ने मुलाकात की और अपना दर्द बयां किया। कहा कि साजिश के तहत उसके 19 वर्षीय पुत्र हसनैन को पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। उसकी जमानत करीब तीन माह पहले सीजेएम न्यायालय अंबेडकरनगर से मंजूर हो गई।
न्यायालय से सत्यापन के लिए कागजात तहसील भेजे गए। मनमानी का आलम यह कि तीन माह का समय बीत गया लेकिन अब तक तहसील प्रशासन संबंधित कागजात पर रिपोर्ट लगाकर वापस न्यायालय नहीं भेजा। इसके चलते उसका पुत्र जेल से रिहा नहीं हो पा रहा है। वह तहसील व न्यायालय का चक्कर लगाकर थक चुका है। ऐसे में यदि प्रशासन द्वारा मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा तो उसे न्याय नहीं मिल पाएगा। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच करायी जाएगी। तहसील कर्मचारियों की गलती होगी तो कार्रवाई भी करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें