आलापुर। न्यायालय के आदेश पर आलापुर पुलिस ने आधा दजन लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, गाली-गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के सरावां गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में गांव के संतराम, कुलदीप, भैरोदीन, सत्यभामा, रेखा व फरीदा पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
कहा था कि उसने मामले की शिकायत आलापुर पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर न्यायालय ने आलापुर पुलिस को मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।