फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कल, तैयारियां पूरी

Fri, 11 Dec 2015 10:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को सभी नौ विकास खंड के कर्मचारियों को अलग अलग तीन पालियों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतगणना की बारीकियों की जानकारी दी गई। उधर ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें भी तेज होने लगी हैं। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान के बाद अब प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। अकबरपुर, टांडा, भीटी, कटेहरी, जलालपुर, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी में होने वाली मतगणना में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो, इसके लिए शुक्रवार को अकबरपुर नवीन मण्डी समिति परिसर में तीन पालियों में कुल 3 हजार 710 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जिला विकास अधिकारी मथूरा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में पहली पाली में अकबरपुर, बसखारी, भीटी व टांडा, दूसरी पाली में भियांव, जहांगीरगंज व जलालपुर तथा तीसरी पाली में कटेहरी व रामनगर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने कर्मचारियों को मतगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मतपेटिका संबंधित ग्राम प्रधान प्रत्याशी के  एजेंट के समक्ष ही खोली जाएगी। यदि किसी मतपत्र में गड़बड़ी होगी, तो उसे सभी एजेंटों को दिखाकर पूरी तरह संतुष्ट करना होगा।

मतगणना के दौरान यदि कोई भी किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उधर पंचायत चुनाव की गहमागहमी संपन्न होने के बाद अब चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की निगाहें आगामी 13 दिसंबर से होने वाली मतगणना पर है। सभी के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सभी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें