फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कड़े सुरक्षा घेरे में आज होगी मतों की गणना

विज्ञापन
मतगणना को लेकर निर्वाचन कार्यालय में पास बनात कर्मचारी - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर संसदीय सीट आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से कड़े सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू होगी। संसदीय सीट के चार विस क्षेत्रों की मतगणना यहां होगी जबकि गोशाईगंज की मतगणना अयोध्या में कराई जाएगी। संतकबीरनगर संसदीय सीट के आलापुर विस क्षेत्र के मतों की गणना भी इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। शुरुआत में पांच टेबल पर पोस्ट बैलेट जबकि अन्य पांच टेबल पर इलेक्ट्राॅनिक पोस्टर बैलेट की गिनती सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू होगी। इसके बाद 70 अन्य टेबल पर ईवीएम पर मतों की गणना प्रशासन शुरू कराएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे से अंबेडकरनगर लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व कटेहरी तथा संतकबीरनगर लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्र आलापुर के मतों की गणना शुरू होगी। अंबेडकरनगर लोस सीट के विधानसभा सीट गोशाईगंज की गणना अयोध्या में होगी। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में मतों की गणना सीआरपीएफ, पीएसी व सिविल पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी।
किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे से जहां निगरानी रखी जाएगी तो वहीं परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। परिसर के बाहर सुरक्षा की कमान दो एएसपी, पांच सीओ के अलावा 18 थाने के एसओ संभालेंगे। मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर करीब तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन



आलापुर की गिनती पहले होगी पूरी
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच विधानसभा सीट पर पड़े 11 लाख 51 हजार 915 मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना 14-14 टेबल पर होगी। इसमें सबसे पहले आलापुर विधानसभा सीट का परिणाम आ सकता है। यहां सबसे कम 2,06,388 मत पड़े थे। विधानसभा सीट जलालपुर में सबसे अधिक 2,58,020 मत पड़े थे। ऐसे में यहां का परिणाम सबसे बाद में आने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा सीट अकबरपुर में 2,18,496, टांडा में 2,20,807 व विधानसभा सीट कटेहरी में 2,48,204 मत पड़े थे।


इनके भाग्य का होगा फैसला
अगले पांच वर्ष के लिए संसद में अंबेडकरनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इसका फैसला मंगलवार शाम तक हो जाएगा। छठे चरण में 25 मई को ईवीएम में आठ प्रत्याशियों का भाग्य बंद हो गया था, जिसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। जिनकी किस्मत कैद हुई थी उसमें भाजपा के रितेश पांडेय, सपा के लालजी वर्मा, बसपा के कमर हयात, मूल निवास समाज पार्टी की नीलम सिंह, भागीदारी पार्टी के रामनरेश प्रजापति, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विवेक कुमार, पीस पार्टी की शबाना खातून व निर्दल प्रत्याशी जावेद अहमद शामिल हैं।


रहेगा रूट डायवर्जन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना को देखते हुए मंगलवार को अकबरपुर टांडा मार्ग पर सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि अकबरपुर से टांडा की तरफ जाने वाले वाहनों को पटेलनगर तिराहा से जबकि टांडा की तरफ से आने वाले वाहनों कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किया जाएगा। मतगणना समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा लोहिया भवन, हवाईपट्टी, पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर बैरीकेडिंग रहेगी जिस पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।


समय-समय पर मिलेगी सूचना
मतगणना से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर भी प्रबंध राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में किए गए हैं। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि परिसर में मीडिया दीर्घा बनाई गई है। इसके अलावा सूचना विभाग भी पूरे दिन सक्रिय रहेगा। समय-समय पर मतगणना संबंधित जानकारी सूचना विभाग द्वारा दी जाती रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे मतगणना स्थल पर न आएं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए सूचना कार्यालय के अलावा पांच अन्य कार्यालय के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें