फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोर्ड बैठक से अध्यक्ष-ईओ के जाने पर भड़के सभासद

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जलालपुर सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान उप​स्थित सभासद। स
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर की बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में अध्यक्ष खुर्शीद जहां और ईओ अरविंद कुमार के बैठक से चले जाने पर सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक बैठक कक्ष में नारेबाजी होती रही। सभासदों का आरोप था कि नगर की साफ-सफाई, जलापूर्ति और संचारी रोग नियंत्रण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में दोपहर दो बजे बैठक शुरू हुई। एजेंडे में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्सी, टेंपो व बस स्टैंड की नीलामी के अनुमोदन, निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन उपविधि-2024 लागू करने समेत अन्य प्रस्ताव शामिल थे। सभासदों के अनुसार, इन मुद्दों पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष और ईओ के चले जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विरोध करने वालों में देवेश मिश्रा, अनुज सोनकर, आशीष सोनी, सुलेखा गौतम, अजीत निषाद, लालचंद, बेचन पांडेय, सीमा मौर्य और शीतल सोनी समेत अन्य सभासद शामिल रहे। मनोनीत सभासद आसाराम, विकास कुमार सोनकर, सुरेश कुमार गुप्ता, रामवीर सिंह भार्गव और गौरव उपाध्याय ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सभासदों ने मामले की जानकारी नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि को दी। उन्होंने ईओ और एसडीएम मधुमिता सिंह से फोन पर बातचीत की। एसडीएम ने बताया कि मामले में बातचीत की जा रही है। सभासदों को जल्द जानकारी दी जाएगी। वहीं, ईओ अरविंद कुमार ने कहा कि बैठक में एजेंडे के सभी बिंदुओं पर चर्चा हो चुकी थी। उन्होंने सभासदों के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें