फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कल से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, तैयारियां तेज

विज्ञापन
शहर के बसखारी मार्ग ​​स्थित जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के 1591 परिषदीय विद्यालय 16 जून से फिर गुलजार होंगे। स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौटेगी और शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभिभावकों के बीच इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक विद्यालयों में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे या नहीं। जनगणना का कार्य अंतिम चरण में होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक अभी इसी कार्य में व्यस्त हैं। नए सत्र में विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही आरटीई के तहत चयनित बच्चों के लंबित प्रवेश, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम और विभिन्न प्रशासनिक मामलों के निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना में पंजीकरण अभियान मोड में पूरा कराया जाएगा। अंतरजनपदीय स्थानांतरण, चयन वेतनमान, सेवानिवृत्ति और मृतक आश्रित नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए सत्र में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें