फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 27 दिन के लिए बंद हुए परिषदीय विद्यालय

Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से 27 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई। परिषदीय विद्यालय अब 16 जून को फिर से स्कूलों में पढ़ने के लिए लौटेंगे।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी बच्चे पढ़ाई करें, इसके लिए खास तौर पर उन्हें समर होमवर्क भी दिया गया है। जिले के 1591 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख बच्चों के लिए यह अवकाश केवल आराम का नहीं, बल्कि सीखने और खुद को निखारने का समय होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार छुट्टियों को बच्चों के लिए रोचक और उपयोगी बनाने की खास तैयारी की है। बच्चों को विषयवार गृहकार्य, रचनात्मक प्रोजेक्ट और गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा गया है, ताकि वह पढ़ाई से जुड़े रहें और अब तक सीखे गए पाठ भूल न जाएं। छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर शिक्षक बच्चों के कार्य का मूल्यांकन भी करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि अक्सर लंबे अवकाश में बच्चे पढ़ाई की लय से दूर हो जाते हैं, जिससे नए सत्र में शिक्षकों को दोबारा आधार तैयार करना पड़ता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि गतिविधि आधारित और रुचिकर बनाने का प्रयास किया गया है। छुट्टियों के दौरान भी व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अब बच्चे खेल-खेल में पढ़ेंगे और जून में नई ऊर्जा के साथ फिर स्कूल पहुंचेंगे।
इधर, जनगणना को देखते हुए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें