फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ईओ के विरुद्ध सभासदों ने डीएम को पोस्ट किया पत्र, दी इस्तीफे की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में अधिशासी अधिकारी व सभासदों के बीच आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है। सभासदों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम सभासद सरोजा मौर्य के लेटर पैड पर नगर पंचायत की समस्याओं के बारे में लिखित शिकायत करते हुए स्पीड पोस्ट किया।
विज्ञापन

इसमें सभासदों ने आरोप लगाया गया कि अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठने से मना किया है। सभासदों के बगैर शासन की ओर से बोर्ड की बैठक की स्वीकृत ले लेंगे। हस्तक्षेप करने पर फर्जी मुकदमे की धमकी दी जा रही है। सभासदों ने कार्रवाई न होने पर सामूहिक रूप से शांतिपूर्वक ढंग से धरने और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।
डीएम को भेजे गए पत्र पर सभासद नोमन, राम कवल यादव, चंद्रेश, रोहित सिंह, सायरा बानो के अलावा प्रतिनिधि आनंद मौर्य सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया है। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया से उनके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें