फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार लोगोें ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। इस बीच रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1533 हो गई। जिन क्षेत्रों में रविवार को कोरोना के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोरोना पर तभी अंकुश लग सकता है, जब सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी न सिर्फ कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई। इस बीच रविवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1533 हो गई है।
जिन क्षेत्रों में रविवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से 4 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 23 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें