फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बूथों पर आज फिर चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए चार मार्च को जिले के 18 केंद्रों के 32 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चलेगा। अभियान में आम नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही बीते दिनों चले चरणों में जो कोरोना योद्धा छूट गए हैं, उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। संबंधित बूथ पर टीका लगवाने के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर लीं।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। बताते चलें कि कोरोना वॉयरस को जड़ से समाप्त करने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का पहला चरण गत 16 जनवरी को चला था। इसमें कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया था। इसके बाद से अलग अलग चरणों में चलने वाले महाअभियान में कोरोना योद्धाओं के साथ ही फ्रंटलाइन को भी टीका लगाया गया।
गत दिवस चले अभियान में कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज देने का जहां कार्य चला, वहीं आम नागरिकों को भी टीका लगाया जाने लगा। अब इसी क्रम में 4 मार्च को भी वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमेत ने बताया कि चार मार्च को जिले के 18 केंद्र के 32 बूथों पर टीकाकरण का कार्य चलेगा। प्रत्येक बूथ पर मानक के अनुरूप आने वाले 100-100 नागरिकों को टीका लगाए जाना है। ऐसे में कुल 32 नागरिकों को अभियान चलाकर टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बताया कि चार मार्च को जिन केंद्रों पर महाअभियान चलेगा, उसमें जिला अस्पताल के 3 बूथ, संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के 2, पीएचसी सिकंदरपुर में 2, अरबन हेड पंडाटोला में 1, अरबन हेड मोहसिनपुर में 1, सीएचसी अरिऔना में 1, सीएचसी बसखारी में 3, सीएचसी भियांव में 3, सीएचसी जहांगीरगंज में 2, सीएचसी कटेहरी में 2, पीएचसी मुबारकपुर टांडा में 1, पीएचसी उतरेथू में 1, स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव इब्राहिमपुर में 1, सीएचसी भीटी में 1, स्वास्थ्य केंद्र कुसुमा इब्राहिमपुर में 1, सीएचसी जलालपुर में 3, सीएचसी टांडा में 3 व पीएचसी रामनगर में 2 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 100-100 नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें बुजुर्ग व बीमार नागरिकों के अलावा वे कोरोना योद्धा भी शामिल किए जाएंगे जो पूर्व में चले चरणों में टीका लगवाने से छूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें