फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित, 54 लोगों का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग में बुधवार को भी राहत भरी खबर आई। कोरोना संक्रमण का कोई भी मरीज नहीं मिला। इससे पहले मंगलवार को भी कोरोना से संक्रमित कोई मरीज जिले में नहीं पाया गया था। फिलहाल 48 एक्टिव केस जिले में हैं, जबकि 1753 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से जिले के 37 नागरिकों की मौत हुई है। उधर, लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद जिला अस्पताल में पहुंचने वाले नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को 54 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को जांच के लिए पहुंचे 54 नागरिकों का डा. प्रदीप गुप्ता व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका पालन करें। एहतियात व जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें