अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक 1758 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह जानकारी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन
बताया कि जिले में बुधवार को सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है। अब तक 1696 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 35 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।