फोटो 7, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने पहुंचे नागरिक।॒
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में कोरोना जांच का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे 37 लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही आह्वान किया गया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है उसका शत-प्रतिशत पालन करें।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में दो काउंटर पर प्रतिदिन आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच की जा रही है। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को कोरोना जांच के लिए 37 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
सीएमएस ने आह्वान करते हुए कहा कि लगातार बदल रहे मौसम के चलते कोरोना संक्रमण के साथ ही सर्दी, जुकाम व बुखार हो सकता है। ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यदि सर्दी, जुकाम व बुखार होता है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है उसका शत-प्रतिशत पालन करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।