अंबेडकरनगर। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मात्र दो नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1719 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 41 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बीते कई दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। मंगलवार को भी कोरोना के मात्र दो नए मामले सामने आए।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला तेजी से कोरोना मुक्ति की तरफ बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण एहतियात बरतना है। बताया कि मंगलवार को दो नए मामले ही सामने आए। 1644 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने लोगों से आह्वान किया कि शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका न सिर्फ खुद पालन करें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।