अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1631 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 47 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला कोरोना मुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लोगों के शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का ही नतीजा है कि शुक्रवार को संक्रमण के मात्र पांच नए मामले सामने आए। अब तक कोरोना संक्रमण से 37 लोगों की जान जा चुकी है।