अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले अब तक 1702 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 52 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को मात्र सात नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1702 हो गई है।
1616 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 52 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से अब तक 37 की मौत हो चुकी है। कहा कि कोरोना मुक्त होने की तरफ जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। ऐसा करने पर ही जिले को कोरोना मुक्त किया जा सकता है।