अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मात्र पांच नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1674 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान का असर सामने आ रहा है।
संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को कोरोना के मात्र 5 नए मामले सामने आए। अब तक 1556 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 84 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)