अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1601 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 132 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 1437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिन क्षेत्रों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उनमें सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करें।