अंबेडकरनगर। शुक्रवार को जिले में 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1591 हो गई है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने दी। बताया कि शुक्रवार को 12 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
जिले में फिलहाल एक्टिव केस सिर्फ 127 हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अब तक 1432 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही जांच भी तेजी लाई जा रही है।