अंबेडकरनगर। केजीएमयू लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती टांडा तहसील क्षेत्र निवासी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में कोरोना से मरने वाले जिले के लोगों की संख्या बढ़ कर 35 हो गई है। उधर, गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टांडा तहसील क्षेत्र निवासी वृद्ध को कोरोना संक्रमण के बाद केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
बुधवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1579 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 122 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 1425 ठीक होकर घर जा चुके हैं।