अंबेडकरनगर। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। इनमें जिला जज व सीजेएम भी शामिल हैं। ऐसे में जिले में अब तक 1561 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
124 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 1405 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। कोरोना से जिले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)