फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए सामने, 126 मरीजों का चल रहा इलाज

विज्ञापन
फोटो 7, अंबेडकरनगरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1512 हो गई है। 126 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। 126 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 1355 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में शनिवार को संक्रमण के नए मामले सामने आए, उनमें सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें