फोटो 7, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सेंपल देता युवक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। इस तरह अब तक 1499 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब 126 एक्टिव केस हैं। 1342 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। इसके चलते ही मरीजों की संख्या कम होती जा रही है।